महेंद्र सिंह धोनी के बारें मे कुछ रोचक तथ्य .

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद टी-20 और वनडे कप्तानी
का पद भी छोड़ चुके हैं .
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं उनकी कुछ  अनजान बातें …जिनके बारें मे शायद
ही आपने सुना हो .
महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी
पर कब्जा किया है .
1. धोनी की कप्तानी में भारत ICC T20 2007 में जीती थी.
2.  धोनी की कप्तानी में भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में जीती थी.
3. धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी.
धोनी का पहला प्यार फुटबॉल रहा है वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे.
और फुटबॉल से उनका प्रेम  रह-रहकर जाहिर होता रहा है .
इन खेलों के अलावा धोनी को बाइक रेसिंग का शौक भी रहा है .
इसी के चलते उन्होंने माही रेसिंग   टीम नाम की टीम भी खरीदी हुई है .
महेंद्र सिंह धोनी अपने बालों के स्टाइल के चलते मशहूर भी रहे हैं .
कभी लंबे  बालों के चलते मशहूर रहने वाले धोनी समय-समय पर हेयर स्टाइल
बदलते रहते हैं.
लेकिन क्या आपको पता है कि महेंद्र सिंह धोनी फिल्म स्टार जॉन इब्राहिम के
बालों के दीवाने भी रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी साल 2011 में भारतीय सेना के मानद  लेफ्टिनेंट कर्नल बनाए गए.
धोनी कई बार कह चुके हैं कि भारतीय सेना में भर्ती होना उनके बचपन का सपना था.
साल 2015 में भारतीय सेना के आगरा में स्थित पैरा रेजीमेंट में पैरा जंप लगाने वाले
पहले स्पोर्ट्स पर्सन है.
महेंद्र सिंह धोनी बाइक के खास दीवाने है.
उनके पास दो दर्जन से ज्यादा आधुनिकतम बाइक है.
महेंद्र सिंह धोनी कार के भी दीवाने हैं.
उनके पास हमर जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं.
महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई  हाईप्रोफाइल अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा रहा है.
लेकिन उन्होंने 4 जुलाई 2010 को देहरादून के साक्षी रावत से शादी की.
धोनी और साक्षी की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है.
महेंद्र सिंह धोनी को बतौर क्रिकेटर भारतीय रेलवे में पहली नौकरी टिकट कलेक्टर
के रूप में मिली.
उसके बाद वे  एयर इंडिया में नौकरी करने के लिए गए.
इसके बाद भी एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट में अधिकारी बन गए.
एम एस धोनी दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर रहे  हैं .
टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के पहले उनकी औसत आमदनी  से 150  करोड़ से

190 करोड़ के बीच रही है .
THANKS FOR READING

Comments

Popular posts from this blog

गाँधीजी

Top 10 places to visit in Rajasthan.